Sunday, March 13, 2011

प्रेरणा

अपनी देह से प्रेरणा ले 
वर्तमान में आम आदमी अपने अहं, लोभ, लालच में डूबा हुआ है। अगर आप अपनी देह(शरीर) से ही कुछ प्रेरणा लें, उसकी ओर थोड़ा-सा झुकाव आपको जीवन में ऊँचाइयों पर ले जाएगा। आजमाइए कुछ खास टिप्स और पाइए अच्छा जीवन।

  • मस्तक नमाकर देखिए अभिमान मर जाएगा। 
  • आँखे झुकाकर देखिए पत्थरदिल पिघल जाएगा। 
  • हाथों को काम देकर देखिए चहुँ ओर उजियारा पसर जाएगा। 
  • दांतों को कुछ देर आराम देकर देखिए स्वास्थ्य सुधर जाएगा
  • जिह्वा पर विराम लगाकर देखिए क्लेश का कारवाँ गुजर जाएगा। 
  • भटकते कदमों को राह पर लाकर देखिए सीना गर्व से तन जाएगा।
  • पीठ को छलनी करने वाला छुरा फेंक कर देखिए दुश्मन भी जिगर का टुकड़ा बन जाएगा। 
  • परमात्मा का ध्यान लगाकर देखिए आत्मा से आगिआनता का आवरण हट जाएगा।
  • भावनाओं को तराश कर देखिए जीवन खुद-ब-खुद सँवर जाएगा

No comments:

Post a Comment